ताज़ा ख़बरें

10 साल की मासूम से छेड़छाड़ः खेत जाते समय रास्ते में घटना,आरोपी युवक गिरफ्तार

शिवपुरी’बदरवास थाना अंतर्गत एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रविवार को बच्ची अपने दादा के साथ खेत की ओर जा रही थी-32 वर्षीय युवक कल्ला यादव ने बच्ची को पकड़ लिया आरोपी ने बच्ची को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया और छेड़छाड़ की। बच्ची ने चीख-पुकार की और मौका पाकर वहां से भाग निकली। उसने तत्काल अपने दादा को घटना की जानकारी दी। परिजन बच्ची को लेकर बदरवास थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!