ताज़ा ख़बरें

रोटरी के निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

गुना,रोटरी क्लब गुना द्वारा आयोजित निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को रोटरी भवन गुना में शुभारंभ किया गया। रोटरी मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया रोटरी क्लब गुना द्वारा नगर की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सिलाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर एवं विशेष टैली अकाउंटिंग प्रशिक्षण का आरंभ रोटरी भवन गुना में आयोजित किया जाता हे। जिसका औपचारिक उद्घाटन नवीन प्रशिक्षणार्थियों के साथ 1 सितंबर सोमवार को रोटरी भवन गुना में रोटरी अध्यक्ष सी ए ब्रजेश अग्रवाल, शिविर संयोजक एस के सक्सेना, विशाल जैन एवं विकास जैन नखराली के मुख्य आतिथ्य में किया गया। शिविर में कंप्यूटर प्रशिक्षण की अनुभवी शिक्षिका हेमा रजक द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थियों को रोटरी क्लब का सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा जिससे प्रशिक्षण लेने बाली बहनों को आगे किसी भी संस्था में जॉब या खुद का प्रतिष्ठान खोलने में आसानी होगी। मीडिया प्रभारी श्री जैन ने बताया कि जिनको अभी भी निःशुल्क कंप्यूटर एवं सिलाई हेतु प्रशिक्षण में हिस्सा लेना हो वह 10 सितंबर 2025 से पहले अपने आवेदन कर सकती हे। आवेदक फॉर्म प्राप्ति एवं जमा स्थान रोटरी भवन गुना, गायत्री मंदिर के पास सुबह 9 बजे से सांयकाल 6 बजे तक उपलब्ध हे। साथ ही मेघावी प्रशिक्षणार्थियों को रोटरी क्लब द्वारा प्रशिक्षण उपरांत पुरस्कृत किया जाएगा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!