ताज़ा ख़बरें

यातायात टीम द्वारा थाना छैगाँवमाखन के रोशिया फाटे एवं इंदौर रोड पर एक्सीडेंट की घटना को कम करने के लिए जमीनी स्तर पर किया गया कार्य

खास ख़बर

यातायात टीम द्वारा थाना छैगाँवमाखन के रोशिया फाटे एवं इंदौर रोड पर एक्सीडेंट की घटना को कम करने के लिए जमीनी स्तर पर किया गया कार्य
खंडवा, 27 अगस्त 2025 कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के अनुपालन मे गत दिनों थाना छैगाँवमाखन अंतर्गत रोशिया फाटे पर हुये एक्सीडेंट की घटना मे 03 लोगों की मृत्यु व 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल का हुआ था| दिनांक 27.08.25 को पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर मार्गदर्शन मे सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु संबंधित रोड एजेंसी से समन्वय स्थापित कर उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय व एनएचएआई के प्रोजेक्ट हेड श्री आशुतोष सोनी थाना प्रभारी यातायात एवं निरीक्षक देवेन्द्र सिंह परिहार थाना प्रभारी यातायात द्वारा घटना स्थल का सूक्ष्मता से अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया एवं संबंधित एजेंसी के साथ मिलकर को सड़क दुर्घटना को कम करने के उद्देश्य से JCB मशीन की सहायता से रोड से मिट्टी का ढेर हटवाया गया एवं झाड हटवाए गये।
इसीप्रकार उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल सिंह चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी छैगांव माखन निरीक्षक विक्रम धार्वे एवं प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान द्वारा खंडवा इंदौर रोड पर अग्रवाल मिल के आगे पुलिया पर झाड़ियों से ब्लाइंड स्पॉट बन रहा था, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी, जिसको स्वयं रुचि लेकर हिकमत-अमली से स्थानीय जन सहयोग से सही करवा कर सराहनीय कार्य किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!