ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

जिले के युवा करेंगे अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का भ्रमण मां तुझे प्रणाम हेतु आवेदन 04 सितम्बर तक डिंडोरी 25 अगस्त 2025

जिले के युवा करेंगे अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का भ्रमण मां तुझे प्रणाम हेतुआवेदन 04 सितम्बर तक डिंडोरी 25 अगस्त 2025

जिले के युवा करेंगे अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं का भ्रमण
माँ तुझे प्रणाम हेतुआवेदन 04 सितम्बर तक
डिंडौरी : 25 अगस्त, 2025
राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत ’’माँ तुझे प्रणाम’’ योजना म.प्र. शासन की एक महत्वपूर्ण पहलहै। इसका प्राथमिक उद्देश्य युवाओं में भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के प्रति आदर का भाव विकसित करना, सीमा पर सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत कराना अथवा प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक स्थानों से परिचय कराये जाने हेतु अनुभव यात्रा कराया जाना है। इसी क्रम में वर्ष 2025-26 के लिये विकासखण्ड स्तर पर 10 युवाओं (05 युवक एवं 05 युवतियों) का चयन भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की अनुभव यात्रा या प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, भौगोलिकस्थानों से परिचय कराये जाने हेतु सीमाओं का भ्रमण कराया जायेगा।
विकासखण्ड स्तर पर चयन में 01 एन.सी.सी., 01 एन.एस.एस., 01 खिलाड़ी, 01 मेधावी छात्र, 01 स्काउट एवं इसी मान से युवतियों का चयन किया जावेगा। जिनकी आयु 15 से 25 वर्ष दिनांक 31 दिसम्बर 2026 तक हो, चयन किया जावेगा। माँ तुझे प्रणाम यात्रा में शामिल विकासखंड स्तर पर युवाओं के चयन हेतु आवेदन पत्र दिनांक 25 अगस्त 2025 से 04 सितम्बर 2026 तक कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी इण्डोर खेल परिसर कलेक्ट्रेट प्रागंण डिण्डौरी में जमा करना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन समय परसम्पर्क कर सकते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!