ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

70 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 5 लाख का मुफ़्त स्वास्थ्य कवच वय वंदना शुरू डिंडोरी 25 अगस्त 2025

70 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 5 लाख का मुफ़्त स्वास्थ्य कवच वय वंदना योजना शुरू डिंडोरी 25 अगस्त 2025

“70+वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा ₹5 लाख का मुफ्त स्वास्थ्य कवच- वय वंदना योजना शुरू“
डिंडौरी : 25 अगस्त, 2025
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के(AB PM-JAY )के तहत आज जबलपुर से वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा के मुख्य अतिथि कार्यक्रम अध्यक्षता डॉ मोहन यादव एवं डॉ राजेंद्र शुक्ल के उपस्थिति में किया गया।
वय वंदना योजना के बारे में जानकारी (AB PM-JAY) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आय की परवाह किए बिना स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने की मंजूरी दी है एवं 19 अक्टूबर 2024 को योजना का आधिकारिक शुभारंभ हुआ है।
70$ के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को वह वंदना कार्ड जारी किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY)के अंतर्गत एक नई पहल की शुरुआत की है, जो विशेष रूप से 70 वर्ष और उससे अधिक आयु की नागरिकों के लिए समर्पित है।
इस योजना का उद्देश्य राज्य के वरिष्ठ नागरिकों (70+) को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, जिससे उन्हें स्वस्थ और सम्मान पूर्ण जीवन जीने में मदद मिल सके तथा पत्र बुजुर्ग नागरिक आर्थिक चिताओं से मुक्त होकर योजना के तहत प्रतिवर्ष 5 लख रुपए तक के निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा कवच से लाभान्वित हो सके।

वंदना योजना के महत्वपूर्णघटक
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आय की परवाह किए बिना स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने की मंजूरी दी है एवं 29 अक्टूबर 2024 को योजना का आधिकारिक शुभारंभ हुआ।

70$ वरिष्ठ नागरिकों को (AB PM-JAY) के तहत वय वंदना कार्ड आज से जारी किया जा रहा है। जो वरिष्ठ नागरिक 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के हैं और जिनके परिवार पहले से ही (AB PM-JAY) के तहत कवर है, उन्हें अपने लिए अतिरिक्त ₹500000 तक की वार्षिक टॉप अप कवरेज मिलेगी, जिसे वे अपने परिवार के अन्य सदस्यों (जो 70 वर्ष से कम आयु के हैं) के साथ साझा नहीं करेंगे।
70 वर्ष और उससे अधिक आयु के अन्य सभी वरिष्ठ नागरिकों को पारिवारिक आधार पर ₹500000 तक की वार्षिक कवरेज मिलेगी। जो वरिष्ठ नागरिक 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के है और केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना(CGHS)पूर्व सैनिक अंशदाई स्वास्थ्य योजना आयुष्मान, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स जैसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं वह अपनी मौजूदा योजना या (AB PM-JAY) में से किसी एक को चुन सकते हैं।
70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वे वरिष्ठ नागरिक योनि की स्वास्थ्य बीमा योजनाएं या कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) योजना के अंतर्गत आते हैं वह भी (AB PM-JAY) के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!