ताज़ा ख़बरें

सदभावना मंच व्दारा निगम आयुक्त को दिया गया आवेदन

खास खबर

सदभावना मंच व्दारा निगम आयुक्त को दिया गया आवेदन

खंडवा। सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा मंच संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत को क्षमावाणी पर्युषण पर्व पर नगर में मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाने हेतु चर्चा करते हुए आवेदन दिया गया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि श्री जैन व्दारा जैन समाज व्दारा मनाये जा रहे पर्युषण पर्व की जानकारी देते हुए बताया कि यह समाज का क्षमावाणी पर्व होकर पवित्र पर्व माना गया है सवत्सरी 27 अगस्त को पर्व के मद्देनजर नगर में मांस विक्रय एवं पशु वध पर रोक लगाई जाये। आयुक्त राजावत व्दारा तत्काल सम्बंधित विभाग अधिकारी को आदेशित किया गया। इस मौके पर प्रमोद जैन, सुरेंद्र गीते, ओम पिल्ले, सुनील जैन, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, राजेश पोरपंथ, राधेश्याम शाक्य, सुभाष मीणा उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!