ताज़ा ख़बरें

स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं व्यवस्थित बनी रहे यही हमारा प्रयास है, , डीआरएम श्री अग्रवाल,,

खास खबर

स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं व्यवस्थित बनी रहे यही हमारा प्रयास है, , डीआरएम श्री अग्रवाल,,

खंडवा। नवनियुक्त डीआरएम पुनीत अग्रवाल अपने प्रथम दौरे पर खंडवा आदर्श रेलवे स्टेशन पहुंचे और बारीकी से प्लेटफार्म के साथ स्टेशन के बाहर, लोको सेट रनिंग रूम. सर्कुलेटिंग एरिया, भोजन कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मनोज सोनी प्रवक्ता सुनील जैन ने

श्री अग्रवाल का स्वागत किया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री अग्रवाल ने कहा कि नया चार्ज मिलने के बाद प्रथम आगमन खंडवा हुआ है और हर्ष का विषय है कि खंडवा में करोड़ों रुपए की लागत से नवीन स्टेशन का निर्माण किया जाना है किस प्रकार आगे निर्माण कार्य होगा अधिकारियों से चर्चा की और स्थल का भी निरीक्षण किया साथ ही सफाई व्यवस्था एवं यात्रियों को मिलने वाली सभी सुविधाओं को लेकर भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से चर्चा की। श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल में जो गाड़ी गाड़ियां बंद हुई है या कुछ स्थानों पर स्टॉपेज बंद हुआ है वह उच्च स्तरीय कार्य है लेकिन आप लोगों की मांग अनुसार यहां की समस्याओं को ऊपर भेजा जाएगा ताकि इसका निराकरण हो सके। पत्रकारों से चर्चा के दौरान रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मनोज सोनी प्रवक्ता सुनील जैन भी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!