उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प डीएम ने किया पोस्टर का लोकार्पण

पीओपी प्रतिमा विसर्जन से प्रदूषित होती है गंगा

 

 

पीओपी प्रतिमा विसर्जन से प्रदूषित होती है गंगा

 

गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प रू डीएम ने किया पोस्टर का लोकार्पण

 

अलीगढ़ 20 अगस्त 2025 (सू0वि0): जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि मां गंगा की निर्मलता और जीवनदायिनी धारा को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है कि गणेश उत्सव पर पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) की प्रतिमाओं का न तो घरों में स्थापना की जाए और न ही उनका विसर्जन किसी नदी, तालाब अथवा जलाशय में किया जाए। उन्होंने कहा कि पीओपी की प्रतिमाओं और रासायनिक रंगों के कारण न केवल जल प्रदूषित होता है, बल्कि जलचर जीवों का जीवन भी संकट में पड़ जाता है।

जिलाधिकारी श्री रंजन श्री अखिलेश्वर महादेव मंदिर द्वारा गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की मुहिम के तहत तैयार जागरूकता पोस्टर का लोकार्पण कर रहे थे। उन्होंने इसे एक सराहनीय पहल बताते हुए आमजन से आह्वान किया कि धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलना ही वास्तविक पूजा है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश गौड़ ने बताया कि 25 अगस्त को सायं 5 बजे से मंदिर प्रांगण में इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ में तैयार की जा रही इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं में पंचगव्य एवं सभी ग्रहों से संबंधित अनाज सम्मिलित हैं, जिससे विसर्जन के बाद ये प्रतिमाएँ जलचरों का भोजन बन जाती हैं।

इस अवसर पर एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, मंदिर ट्रस्ट के मनोज अग्रवाल, ज्ञानेंद्र गुप्ता, सत्येंद्र प्रकाश गुप्ता, कामेश गौतम एवं सोमेश शिवांकर उपस्थित रहे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!