उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग में पंजीयन शुरू
खंडवा 20 अगस्त, 2025 – उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” के पायलेट प्रोजेक्ट के तहत उद्यानिकी फसलों में फर्टिगेशन के लिए सेंसर आधारित स्वचालन प्रणाली को लेकर पंजीयन शुरू हो गया है। इसके लिए किसान एमपीएफएसएटीएस पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं। उप संचालक उद्यानिकी ने बताया कि किसानों का चयन लॉटरी के आधार पर होगा। यूनिट स्थापना के लिए इसमें 50 प्रतिशत अनुदान, अधिकतक राशि 2 लाख रूपये अनुदान देय होगा।
2,506 Less than a minute









