ताज़ा ख़बरेंराजस्थान

तेज रफ्तार कार ने ली दो महिलाओं की जान

उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी, युवक घायल

उदयपुर।
उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर घसियार के पास रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ईसवाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सब्जी बेच रही दो महिलाओं को कुचलते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार युवक घायल हो गए।

सूचना पर गोगुंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

हादसा इतना भीषण था कि नोजकी बाई का सिर धड़ से अलग होकर कार में फंस गया। थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि मृतक महिलाओं की पहचान खुमानपुरा निवासी मांगीबाई (40) पत्नी खेमराज गमेती और नोजकी बाई (45) पत्नी पोखर गमेती के रूप में हुई है। दोनों घसियार के निकट सड़क किनारे सब्जी बेच रही थीं।

ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन लगातार खतरा बने हुए हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक छा गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!