
“हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर बड़ौद में भाजपा मंडल बड़ौद द्वारा भव् तिरंगा यात्रा का आयोजन”:
बड़ोद , हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर में भारतीय जनता पार्टी बड़ोद द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला।
इस गौरवपूर्ण यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार, वरिष्ठ नेता चंद्रेश शर्मा , नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन पटेल, उपाध्यक्ष लाल सिंह राजपूत, टमा बाई जैसवाल,सूरज सिंह विक्रम सिंह नेपाल सिंह खजूरी सुरेश सिंह कंकडेल तथा मंडल के दोनों महामंत्री पारस जैन विपिन चौहान पूर्व महामंत्री कमल श्रीमल उपस्थित रहे।
यात्रा में संदीपनी विद्यालय, महावीर विद्यालय, शिशु मंदिर सिद्धार्थ कान्वेंट , एवं अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए नगरीय निकाय, स्वास्थ्य विभाग ,जनपद पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग , आजीविका मिशन तथा स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे नगर में देशभक्ति का संदेश दिया और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” जैसे नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा जनपद कार्यालय से प्रारंभ हुई और गांधी चौक बड़ौद में जिलाध्यक्ष जी ने तिरंगा यात्रा को संबोधित किया उन्होंने कहा की *देशवासियों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान जागृत करना है और हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया*