जिले मे अवैध शराब के प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
33 गिरफ्तारी वारंट की तामीली सहित 15 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
42 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
खंडवा, 13 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 12.08.25 को कुल 32 गिरफ़्तारी, 01 स्थाई वारंट, 39 जमानती वारंट, 33 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 12.08.25 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना पिपलोद के आरोपी हरिओम पिता मनोहर जाति भील उम् 20 साल निवासी ग्ाम पुरणपुरामाल के कब्जे से 07 लीटर देसी हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 700 /-रूपये की जप्त की गई| थाना धनगांव के आरोपी अरविन्द पिता रामेश्वर भीलाला उम्र 50 साल निवसी बेडिया के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 600/-रूपये की जप्त की गई। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 12.08.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 42 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 17400/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 12.08.25 को कुल 15 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 12 प्रकरणों मे 12 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 01 प्रकरण मे 01 अनावेदक के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 02 प्रकरण मे 02 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 15 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,507 1 minute read










