
*महाराणा प्रताप जयंती समारोह में पूर्व डीएसपी आनन्द तोमर मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल*
खंडवा। महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य आयोजन विगत दिवस लंदन के साउथ हाल में ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ राजपूत्स एवं महाराणा प्रताप फाउंडेशन (यू.के) द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व डीएसपी खण्डवा निवासी आनन्द तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज महाराणा प्रताप के छायाचित्र पर माल्यार्पण पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ। श्री तोमर को अध्यक्ष व्दारा साफा पहना मोमेंटो से सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। बार अध्यक्ष एसपी खीची एवं फाउंडेशन अध्यक्ष सीएस राजावत ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डाला। श्री तोमर ने अपने उदबोधन में समाजजनों से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिये प्रेरित किया, साथ ही सभी अभिभावकों से अपनी नई पीढी को राजपूताना गौरव एवं स्वाभिमान से अवगत करवाते हुए उन्हें सनातन से जुड़े रखने की अपील की। ताकि बडे होने पर वह गव॔ महसूस कर सकें और आदर्श रास्ते पर चल सकें। उन्होंने दोनों संगठनों को सफल आयोजन की बधाईयाँ दी। इस मौके पर पुरस्कार वितरण किया जाकर रात्री सहभोज के आयोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।









