ताज़ा ख़बरें

श्रुत पंचमी पर्व पर मां जिनवाणी की होगी भव्य आराधना, नगर में आज निकलेगी पालकी यात्रा

खास खबर

श्रुत पंचमी पर्व पर मां जिनवाणी की होगी भव्य आराधना, नगर में आज निकलेगी पालकी यात्रा

जैन धर्मशाला में श्रुत स्कन्ध महामंडल विधान का होगा संगीतमय आयोजन

खंडवा। जैन धर्म के महत्वपूर्ण एवं पावन पर्व श्रुत पंचमी के अवसर पर 19 जून 2026, शुक्रवार को श्री पोरवाड दिगंबर जैन समाज खंडवा द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। मां जिनवाणी की आराधना के इस पावन पर्व को समाजजन हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाएंगे।
समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि आयोजन के तहत प्रातः 7:30 बजे मां जिनवाणी को पालकी में विराजमान कर नगर में मंगल विहार (पालकी यात्रा) निकाली जाएगी। इसके पश्चात प्रातः 8 बजे श्रुत पंचमी मंडल विधान का आयोजन श्री पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में पंडित निखलेश जैन के निर्देशन में किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु धर्म लाभ प्राप्त कर पुण्यार्जन करेंगे।
पोरवाड़ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट मंडल ने सकल दिगम्बर जैन समाज के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। साथ ही पुरुषों से श्वेत कुर्ता-पायजामा तथा महिलाओं से केशरिया वस्त्र धारण कर कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन किया गया है।
यह आयोजन श्री पोरवाड दिगंबर जैन धर्मशाला, सराफा, खंडवा में संपन्न होगा। आयोजकों का कहना है कि श्रुत पंचमी का पर्व जैन आगमों एवं मां जिनवाणी के प्रति श्रद्धा और समर्पण व्यक्त करने का विशेष अवसर है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता अपेक्षित है।
प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि इस आयोजन में द्रव्य सामग्री प्रदान करने का सौभाग्य अनिक, अदिति सुनील काला,अंकित अंकुर गोयल,श्रीमती ऋतु नितेश आदि छाबड़ा परिवार,बग्घी में जिनवाणी लेकर बैठने का सौभाग्य श्रीमती योगिता संदीप जैन ,श्रीमती रश्मि विनोद,श्रीमती मनीषा संजय जैन,श्रीमती वंदना अविनाश जैन,श्रीमती सोनाली सुहास जैन परिवार,मुख्य कलश विराजमान करने का सौभग्य श्रीमती पिंकी प्रशांत जैन परिवार,विधान में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य श्रीमती जसवंती कैलाशचंद जैन परिवार,प्रभावना प्रदाता जय जिनेन्द्र महिला मंडल,जिनवाणी विराजमान करने का सैभाग्य श्रीमती सुनीता डॉ सुभाष जैन परिवार जिनवाणी माता को चवर दुराने का सौभाग्य सुषमा कांतिलाल,रश्मि जैन,छाया सत्येंद्र जैन,आशिमा सौरभ जैन एवं मंडल उद्घाटनकर्ता का सौभाग्य श्रीमती रेखा महेश जैन को प्राप्त होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!