ताज़ा ख़बरें

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बडौद आगर मालवा से संजय जैन की रिपोर्ट

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बड़ौद (आगर) । भावसार क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति गीतों, नृत्य एवं धार्मिक प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते रहे।

महोत्सव का आयोजन हिंगलाज मठ परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजजन उपस्थित रहे। आकर्षक रोशनी और भव्य सजावट से सजे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नृत्य करते नजर आए। धार्मिक वातावरण के बीच प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महोत्सव की गरिमा को और बढ़ाया। आयोजकों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन लगातार जारी हैं, जिनमें क्षेत्रभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!