ताज़ा ख़बरें

80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा जगदलपुर कैम्प में दिनांक 06/08/2025 रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 80 वीं वाहिनी द्वारा, के०रि०पु०बल पुलिस उप महानिरीक्षक सैयद मोहम्मद हबीब असगर, रेंज जगदलपुर के मार्गदर्शन में वाहिनी कमाण्डेन्ट जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मुख्यालय 80 वीं वाहिनी जगदलपुर में रक्षाबंधन त्योहार बडे हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।

रक्षाबंधन का त्योहार मुख्यालय 80 वीं वाहिनी में बडे हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर स्थानीय इनर व्हील क्लब एव स्कुलों की छात्रायें एवं सामाजिक संगठनों से संबंधित सम्मानित बहनों ने कैंप में उपस्थित सभी अधिकारीगण एवं अन्य रैंक के भाइयों को राखी बांधी एवं उनके दीर्घायु और कुशलता की कामना की।

वही रखी बंधाई हुए भाइयों ने भी अपनी बहनों की सुरक्षा हेतु बहनों को वचन दिया तथा सभी ने बड़े ही प्रेम पूर्वक रक्षाबंधन का त्योहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही कैम्प परिसर के सभी जवानों के परिजन भी उपस्थित रहे।

इस शुभ अवसर पर बटालियन के कमान्डेंट जितेन्द्र कुमार ने कहा कि हमारे लिए यह त्योहार सिर्फ एक रस्म नही बल्कि भावनाओं क प्रतीक है। जब हम अपने घर से दूर अपनी बहनों के समक्ष नहीं रहते है तब यहाँ उपस्थित स्थानीय बहनें हमें अपनापन देती हैं तथा यें महसूस नही होने देती है कि हम अपने घर से दूर है।

यह हमारे लिए गर्व का क्षण होता है साथ ही इस रक्षाबंधन त्योहार में वाहिनी के अधिकारी सुबीर राय, पुरूषोत्तम कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉक्टर उत्पल गगोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ओम कुमार गुप्ता, सहायक कमाण्डेन्ट, वेकंट विकाश, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित रहें।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!