ताज़ा ख़बरें

जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
सट्टा एक्ट प्रकरण मे 02 आरोपियों सहित 40 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
खंडवा, 02 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 01.08.25 को कुल 02 गिरफ़्तारी, 17 जमानती वारंट, 33 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 01.08.25 को थाना पिपलोद के आरोपियों 1.रूपेश पिता सुखदेव उर्फ ऐडू गोलकर जाति भील उम्र 26 साल निवासी ग्राम बलवाडा, 2. मुकेश पिता सीताराम दांगोडे जाति भील उम्र 25 साल निवासी ग्राम डोंगरी थाना जावर के कब्जे से कुल 60 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 9000 रूपये व एक हीरो डिलक्स मोटर सायकल कीमती 30000/-रूपये की अवैध शराब का परिवहन करते हुए जप्त कर आऱोपियों को गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 01.08.25 को थाना मूंदी के आरोपी सोहन पिता राधेश्याम प्रधान नि. मूंदी के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 640/-रूपये की जप्त की गई। थाना नर्मदानगर के दिनेश पिता रामसिंह सेवरे जाति भिलाला उम्र 27 साल निवासी घानाबेडी बायपास रोड पुनासा 18 क्वार्टर देशी प्लेरन शराब 3 लीटर कीमती 1440 रूपये, पावर बियर केन 04 नग कीमती 600 रूपये, पावर बियर 04 नग कीमती 800 रूपये, वोटका क्वािर्टर 03 नग कीमती 600 रूपये, 02 नग आरएस क्वार्टर कीमती 400 रूपये, कुल 08 लीटर कीमती 3840/-रूपये की जप्त की गई। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 01.08.25 को थाना मोघट रोड़ के आरोपी शकील पिता मजीद खान उम्र 62 साल निवासी टावर वाली गली इंदिरा नगर खानशाहवली खंडवा के कब्जे से 02 अंक लिखी शटटा पर्ची एवं नगदी 470/- रूपये एवं एक निला लीड पेन जप्त किये गये। थाना नर्मदानगर के आरोपी राहुल पिता राधेश्याम चौहान जाति नाई उम्र 34 वर्ष निवासी हनुमान गली पुनासा के कब्जे से एक सट्टा अंक लिखित पर्ची एक पेन नगदी रूपये 7150/-रूपये जप्त किये। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 01.08.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 40 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 16200/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 01.08.25 को कुल 14 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 10 प्रकरणों मे 11 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 03 प्रकरण मे 03 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 08 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!