
शांतिनाथ परमात्मा के 12 अभिषेक हुवें
बड़ौद. तीर्थंकर परमात्मा श्री शांतिनाथ प्रभु के 12 अभिषेक परम पूज्य साध्वी ब्राह्मी श्री जी महाराज साहेब के सानिध्य में श्री आनंद चंद्र जैन आराधना भवन में संपन्न हुवे. संगीतमय लहरियों के साथ देपालपुर से पधारे सुश्रावक सौरभ भाई चौधरी, शुभम भाई वेदमुथा, साकार भाई डागरिया, कीर्तन भाई मोदी, अवि भाई मोदी ने भक्ति भाव के साथ मंत्रोच्चार किया. पूज्य श्री ने तीर्थंकर परमात्मा श्री शांतिनाथ प्रभु के 12 भवोंं का वर्णन करते हुवें बताया कि परमात्मा राजा, चक्रवर्ती राजा एवं देवलोक के इंद्र बने, अंतिम 12 वें भव में तीर्थंकर श्री शांतिनाथ प्रभु बने. ट्रस्टी ललित जै. राजावत ने बताया कि चातुर्मास अंतर्गत प्रत्येक रविवार को विशेष आयोजन होते है, जिसके चलते समाज के बच्चों सहित अन्य धर्म अनुयायी जुडंकर परमात्मा की भक्ति करते है. 12 अभिषेक उपरांत आरती का लाभ मनीष जैन नवीन जैन अध्यापक परिवार एवं मंगल दीपक का लाभ शांतिलालजी घिसालालजी तलेरा परिवार द्वारा लिया गया. देपालपुर से पधारे संगीतकारों का बहुमान श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ बड़ौद द्वारा किया गया.












