ताज़ा ख़बरें

वैदिक विधि विधान से मां नर्मदा का जल पूजन व आव्हान कर गायत्री शक्तिपीठ पर लाया जाकर 3 दिवसीय की स्थापना।

खास खबर

वैदिक विधि विधान से मां नर्मदा का जल पूजन व आव्हान कर गायत्री शक्तिपीठ पर लाया जाकर 3 दिवसीय की स्थापना।

शिव श्रद्धा संगम कलश वाहन यात्रा सूरजकुंड से निकलकर भीमकुंड पहुंचेगी।

खंडवा ।। पवित्र श्रावण मास में चारों ओर श्रद्धालु भोले बाबा की भक्ति में लीन हें। प्रत्येक शिवालयों में बच्चै युवा बुजुर्ग पहुंच कर भोले बाबा को जल चढ़ाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं । चारों ओर बोल बम बोल बम ओम नमः शिवाय की धुन सुनाई पड़ रही है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि 27 जुलाई रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में निकाली जाने वाली शिव श्रद्धा संगम कलश वाहन यात्रा के पूर्व गुरुवार को सुबह 5:00 बजे गायत्री शक्तिपीठ खंडवा से मां नर्मदा के आवाहन और पवित्र जल लाये जाने हेतु यात्रा संयोजक अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव के साथ गायत्री परिवार सदस्य श्री आनंदीलाल सोनी, पंडित शैलेन्द्र पांडे,श्रीमती गीता यादव, मौसम गंगराड़े, पूजा गंगराड़े, विजय चौधरी,कविता चौधरी अनिल राठौर, देवा भावसार, लोकेंद्र सिंह गौड़, नानूराम मांडले, संतोष रघुवंशी का दल श्री श्री ओंकारेश्वर आश्रम के नर्मदा तट हेतु रवाना हुआ, जहां नर्मदा जी का आवाहन पूजन कर कलशों में नर्मदा जल भर वैदिक तरीके से नर्मदा जी का पंचामृत अभिषेक किया गया तत्पश्चात कलश पूजन आदि कर गाजे बाजे के साथ नर्मदा जल खण्डवा लाया गया।नर्मदा जल और टीम की अगवानी नगर निगम पर गायत्री परिजनों ने कर ढोल डामको के साथ आगवानी कर स्वागत किया।
तीन दिवसीय पूजन कार्यक्रम
प्रतिदिन सुबह शाम पूजन आरती नैवेद्य के साथ भजन कीर्तन सत्संग हुए।

शनिवार सुबह 6:00 बजे से अगले दिन 24 घंटे तक अखंड ओम नमः शिवाय का जाप प्रारंभ हुआ एवं शनिवार को पार्थेश्वर पूजन किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि
27 जुलाई रविवार सुबह 8 से 10 बजे यज्ञ हवन पश्चात 11:00 बजे नर्मदा जी का पूजन कर पवित्र जल सर्वप्रथम सूरजकुंड ले जाया जाएगा यहां पर नर्मदा जी के जल से अभिषेक पूजन उपरांत कलश वाहन यात्रा इंदिरा चौक, बस स्टैंड ,बजरंग चौक ,घंटाघर, बॉम्बे बाजार ,रेलवे स्टेशन, बड़ा बम होती हुई रामेश्वर कुंड पहुंचेगी यहां जल अभिषेक उपरांत लाल चौकी मोघट रोड से हॉस्पिटल होते हुए पदम कुंड और वहां से अंजनी टॉकीज शनि मंदिर होती हुई भीमकुंड पर भोले बाबा को जल चढ़ाकर यात्रा का समापन होगा जहां पर धर्म सभा का भी आयोजन किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!