
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
कटनी के औद्योगिक क्षेत्र स्थित लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब श्री महालक्ष्मी इंडस्ट्रीज राइस मिल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि चंद मिनटों में ही करोड़ों रुपये की सामग्री जलकर खाक हो गई।
जैसे ही आगजनी की सूचना मिली, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी तकनीकी खामी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही








