सांसद श्री पटेल ने बी-पेक्स गोगांवा में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधी केन्द्र का शुभारंभ किया
📝खरगोन 18 जुलाई 2025। सहकार से समृद्धि के अंतर्गत नवाचार की दिशा में प्रधानमंत्री जन औषधी केन्द्र का शुभारम्भ बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख संस्था मर्यादित, गोगावां में सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल के करकमलो से सम्पन्न हुआ। शासन की योजनांतर्गत नवाचार हेतु जिले की पांच सहकारी संस्थाओं में से गोगावा की बी-पेक्स संस्था को सहकारिता विभाग द्वारा चुना गया। सांसद श्री पटेल द्वारा बताया गया कि भारत सरकार की इस योजना के तहत क्षेत्र के लोगों को बहुत सस्ती दर पर जेनेरिक दवाये उपलब्ध हो सकेगी जिसका लाभ आमजन को होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्र सरकार की आष्युमान भारत योजना के बाद जनऔषधी केन्द्रो के माध्यम से आम जन को चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी राहत प्रदान करने का यह प्रयास है। इसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले ऐसे प्रयास सहकारिता विभाग द्वारा किये जाये। इस अवसर पर संस्था गोगावां द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में किये जा रहे। उत्कृष्ट कार्याे की प्रशंसा सांसद द्वारा की गयी।
सहकारिता विभाग के उपायुक्त श्री काशीराम अवासे द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र यादव ने सहकारिता का महत्व रेखांकित किया। वही जिला सहकारी बैंककी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति संध्या रोकड़े द्वारा जिले में सहकारिता की गतिविधियो को बताया गया। इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री मोहन जायसवाल, श्री राजेश रावत, तहसीलदार श्री सुन्दरलाल ठाकुर, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी श्री आषाराम खरते, मंचासिन रहे। संस्था प्रशासक श्री नवीन मुहावरे, बैंक शाखा प्रबंधक श्री अशोक वैद्य एवं संस्था प्रबंधक श्री पर्वतसिह गेहलोत द्वारा शाल एवं श्रीफल से अतिथियो का स्वागत किया गया। सांसद श्री पटेल द्वारा क्षेत्र की जनता को जनऔषधी केन्द्र की सौगात दिये जाने से सभी सदस्यो एवं उपस्थित जनो द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए आभार माना। किसान सदस्यों द्वारा सांसद एवं अन्य अतिथियो का पुष्पहार से स्वागत किया। लोकार्पण कार्यक्रम मे ब़ड़ी संख्या में संस्था के किसान सदस्य एवं क्षेत्र की जनता उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन श्री बसंत यादव एवं आभार संस्था प्रशासक श्री नवीन मुहावरे द्वारा किया गया।
सिवनी – थाना छपारा में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक 27 मई को हुई संपन्न
4 days ago
पलारी तिराहा चेक पोस्ट का एसपी सिवनी ने किया आकस्मिक निरीक्षण
6 days ago
छपारा – अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का सम्मान
6 days ago
सिवनी – बसों की सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई 41 बसों पर 22 हजार रुपये का जुर्माना, यातायात पुलिस का विशेष अभियान जारी
1 week ago
*जबलपुर स्टैंड पर बसों का कब्जा, अस्पताल के सामने लगा जाम बना मरीजों के लिए आफत।*
1 week ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिले में विशेष जिला प्रकोष्ठ का गठन
1 week ago
छपारा के संजय कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति दिनेश बरमैया लापता, परिवार परेशान — तलाश जारी
1 week ago
आदर्श महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी, विद्यार्थियों को दी जा रही 23 सुविधाओं की जानकारी दी
1 week ago
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
1 week ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।