
*शक्कर तालाब क्षेत्र का निरीक्षण, हरियाली महोत्सव हेतु व्यापक तैयारियों के निर्देश*
नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत एवं उपयंत्री श्री मनीष झीले द्वारा
शक्कर तालाब क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का अवलोकन करते हुए सेनेटरी इंस्पेक्टर्स (S.I.) को तालाब के चारों ओर साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही, सड़क के दोनों ओर सुरक्षा के दृष्टिकोण से जाली लगाने के लिए संबंधित उपयंत्री एवं ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदया ने आगामी 24 जुलाई को आयोजित होने वाले हरियाली महोत्सव के अवसर पर शक्कर तालाब क्षेत्र में वृहद स्तर पर पौधारोपण किए जाने के निर्देश भी दिए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिल सके।










