ताज़ा ख़बरें

श्री नंद विहार कॉलोनी की मातृशक्ति ने निकाली कावड़ यात्रा।

खास खबर

श्री नंद विहार कॉलोनी की मातृशक्ति ने निकाली कावड़ यात्रा।

खंडवा।  श्रावण के इस महीने में श्रद्धालुओं की भक्ति भोले बाबा के प्रति प्रतिदिन दिखाई दे रही है। प्रातः काल से ही बच्चे युवा एवं बुजुर्ग भोले के मंदिर पहुंच कर बाबा के दर्शन कर जल से अभिषेक कर रहे हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पूरे जिले में भगवान भोले बाबा प्रसन्न करने की के लिए कावड़ यात्राएं भी निकल जा रही हें। श्री नंदविहार कॉलोनी के श्री नंदेश्वर महादेव मंदिर से शुक्रवार सुबह भोलेबाबा के दर्शन कर मातृ शक्ति द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। बम बम भोले, हर हर महादेव के उद्घोष लगाते मातृशक्ति माता चौक, एस एन कालेज, बस स्टैंड, मुंबई बाजार, घंटाघर, जलेबी चौक होते हुए महादेवगढ़ पहुंची। यहां बाबा महादेवगढ़ को कावड़ का जल अर्पित कर पूजा अर्चना की और सभी महिलाओं ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या कॉलोनी की महिलाएं उपस्थित रही। महादेवगढ़ से पुनः मातृशक्ति श्री नंदेश्वर महादेव पहुंची, भगवान के दर्शन कर यहां भजनों की प्रस्तुति दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!