ताज़ा ख़बरें

*नवीन नगर निगम कार्यालय भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण*

खास खबर

*नवीन नगर निगम कार्यालय भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण*

खण्डवा// शहर में चल रहे विकास कार्यों की कड़ी में  सिविल लाइन क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन नवीन नगर निगम कार्यालय भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए।

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव की उपस्थिति में यह निरीक्षण संपन्न हुआ। उन्होंने निर्माण की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि नगर निगम का यह नया भवन नागरिक सुविधाओं के विस्तार और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्यगण श्री आशिष चटकले, श्री अनिल वर्मा, श्री सोमनाथ काले, श्री राजेश यादव, श्री विक्की भावरे तथा नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!