
*भैरव तालाब क्षेत्र में अतिक्रमण हटाकर सफाई अभियान चलाया गया*
खण्डवा//नगर निगम खंडवा द्वारा उपायुक्त श्री एस. आर. सिटोले के निर्देशन में भैरव तालाब वार्ड, जिलानी आई हॉस्पिटल के पीछे के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने एवं सफाई कार्य की कार्रवाई की गई।उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा भैंस एवं गायें बांधकर सड़क किनारे गंदगी फैलाई जा रही थी, जिससे आमजन को परेशानी हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया और सफाई कार्य कराया।
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा तथा एमआईसी सदस्यों ने निगम दल की तत्परता की सराहना की। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों को गंदा न करें और नगर की स्वच्छता में सहयोग करें।








