सरपंच दुलेश्वरी दीवान द्वारा ठाकुरदिया कला के शाला परिसर में पौधा रोपण संपन्न


भुवनेश्वर यादव :-महासमुंद (त्रिलोक न्यूज) पिथौरा शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला ठाकुरदिया कला में 9 जुलाई बुधवार को सरपंच श्रीमती दुलेश्वरूरी दीवान,प्रधान पाठक छबिराम पटेल, श्रीमती कुसुमलता कुर्रे,शिक्षक मोहितराम पटेल , मुकेशकुमार सिन्हा, विजय कुमार अनंत, रोजगार सहायक रामकुमार पटेल ,सक्रिय महिला समूह की छाया दीवान, ललिता ठाकुर, रोशनी दीवान,लक्ष्मी दीवान तथा मितवा समिति की नीरा ठाकुर की उपस्थिति एवं सहयोग से शाला परिसर में पौधा रोपण कार्यक्रम के तहत 25 से ज्यादा पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने भी चढ़- बढ़ कर हिस्सा लिया।













