उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अलीगढ को प्रदेश में नम्बर 1 स्मार्ट सिटी बनाने में नगर निगम ने कसी कमर

सम्पादक -सोमेश शिवंकर

अलीगढ को प्रदेश में नम्बर 1 स्मार्ट सिटी बनाने में नगर निगम ने कसी कमर

जनहित सुझावों पर हुई चर्चा-शहर में विकास और जनहित समस्याओं के निस्तारण के प्रस्ताव पर सहमति की लगाई मोहर-जीआईएस सर्वे से नागरिकों पर नही पड़ेगा अतिरिक्त भार

महापौर/नगर आयुक्त का वादा-नगर निगम संपत्तियो का बनेगा डिजिटल रजिस्टर-3 साल से अधिक समय से तैनात नगर निगम कार्मिको का बदलेगा पटल

अलीगढ़। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक महापौर प्रशांत सिंघल की अध्यक्षता में उप सभापति दिनेश जादौन कार्यकारिणी सदस्य अनिल सेंगर, योगेश सिंघल, असलम नूर, आसिफ,करन माहौर, निरंजन सिंह, मो. हफीज अब्बासी, मो.शाकिर, रीनू सैनी, मो. गुलजार, मुशर्रफ हुसैन महजर की उपस्थिति में कल्याण सिंह हैबिटेट के सभागार में सम्पन्न हुई। कार्यकारिणी बैठक परम्परागत राष्ट्रीय गीत से शुरू हुई तत्पश्चात सचिव सचिवालयध्सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने कार्यकारणी सदस्यों के जनहित सुझावों व प्रस्तावो को पढ़ कर सुनाया। कार्यकारणी बैठक में महापौर और नगर आयुक्त की सहमति से सदस्यों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर पर चर्चा हुई।

पार्षदों को मिलेंगे सवालो के जवाब
कार्यकारिणी सदस्यों ने पूछे गए प्रश्नों के उत्तर समय से नही पहुँचने के बारे में महापौर व नगर आयुक्त को बताया। नगर आयुक्त ने पार्षदों को आश्वस्त किया भविष्य में बैठक से 2 दिन पहले सभी सवालों के जवाब के पत्र प्राप्त कराये जाएगा। वर्कशॉप से संबंधित उप सभापति के सवाल का समय से जवाब नही देने पर प्रभारी अधिकारी वर्कशॉप को नगर आयुक्त ने कारण बताओ नोटिस देने व भविष्य में पार्षदों के जनहित सवालो के जवाब को भेजने के लिए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को नामित किया।

संपत्तियों का डिजिटल रजिस्टर व बदले जायेगे कार्मिक
कार्यकारिणी सदस्यों ने नगर निगम की समस्त संपत्तियों का डिजिटल रजिस्टर बनवाये जाने का प्रस्ताव व नगर निगम के विभिन्न पटलों पर 3 साल से अधिक तैनात लिपिकों/कर्मचारियों का स्थानांतरण करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया। जिस पर महापौर व सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास किया। बैठक में नगर आयुक्त ने सदस्यों को आश्वस्त किया अगले 1 हफ्ते में 3 साल से अधिक समय से एक पटल देख रहे कर्मचारियों को बदला जाएगा।’

नगर आयुक्त ने कार्यकारिणी बैठक में बताया
नगर आयुक्त ने जी0आई0एस0 सर्वे के सम्बंध में सदन को अवगत कराया कि नागरिक को जी0आई0एस0 सर्वे के उपरान्त कोई भी अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाया जायेगा। जी0आई0एस0 सर्वे से संपत्ति कर निर्धारण और संपत्ति कर रोपण की विषम स्थिति का समाधान हो सकेगा, इस सर्वे से नगर निगम के पास संपत्ति करदाता का नाम मोबाइल नंबर ईमेल आईडी, व्हाट्सएप, संपत्ति कर एसेसमेंट सहित अन्य महत्वपूर्ण ब्यौरा नगर निगम में संकलित हो सकेगा, नगर निगम आसानी से प्रॉपर्टी मालिकों की पहचान कर सकेगा, टैक्स जमा करने का मैसेज व्हाट्सएप/एसएमएस के माध्यम से एक क्लिक में जा सकेगा। टैक्स चोरी को रोक सकेगे, क्यूआर कोड के उपयोग से, टैक्स प्रणाली अधिक पारदर्शी होगी और लोगों को टैक्स भरने में आसानी होगी। जीआईएस सर्वे से   नगर निगम प्रत्येक प्रॉपर्टी का एक विस्तृत डेटाबेस बना सकेगा और सर्व उपरांत भवनों पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा क्यूआर कोड को स्कैन करके, लोग आसानी से अपने घर बैठे प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकेंगे। क्यूआर कोड को स्कैन करके, नगर निगम के अधिकारी संपत्ति के मालिक और अन्य विवरणों को जान सकेंगे। वर्कशॉप में पुराने वाहनों की मरम्मत आदि पर अव्यय को रोकने के लिए नगर निगम वर्कशॉप व जलकल विभाग के कण्डम वाहनों व स्पेयर पार्ट्स की नीलामी जल्द की जा रही है। शहर की डेयरियों को नगर निगम सीमा से बाहर ले जाने के लिए अलीगढ़ विकास प्राधिकरण से निरंतर संवाद किया जा रहा है इसके लिए जल्द शहर के चार स्थानों का चयन किया जाएगा। पाइपलाइन डालने के कारण जल निगम द्वारा सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने बताया जल निगम द्वारा पिछले 1 साल में हैंडोवर किये गए पानी की टंकी, ट्यूबवेल, पाइप लाइन,  सड़क आदि का ऑडिट समिति द्वारा कराया जाएगा। शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार के लिए नगर आयुक्त ने बताया शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार के लिए आने वाले दिनों में वार्ड वाइज लाइटों के रख रखाव संचालन और मेंटेनेंस का जिम्मा थर्ड पार्टी को देने का निर्णय लिया गया है साथ ही साथ लाइट विभाग में कोई भी टेंडर भविष्य में नोएडा और चंडीगढ़ की तर्ज पर ऑटोमेशन के साथ होगा। भविष्य में नाला सफाई को दृष्टिगत रखते हुए पूरे साल का टेंडर इसी जुलाई/अगस्त से ही उठाये जाने की प्रकिया की जा रही है इस प्रक्रिया से नाला सफाई में सुधार आएगा व पूरे साल नाले साफ हो सकेगे। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार के लिए आठ अवर अभियंता यांत्रिक जैम पोर्टल से आपूर्ति ली जा रही है। जल निकासी और पेयजल आपूर्ति को प्रभावी बनाने के लिए जलकल विभाग में मात्र एक सहायक अभियंता और अवर अभियंता होने के कारण समस्याओं की निदान में समय लगता है जिसको दृष्टि कर सकते हुए जैम पोर्टल से 15 अवर अभियंता आउटसोर्स पर जेम पोर्टल से आपूर्ति ली जा रही है आपूर्ति उपरांत जल निकासी और पेयजल आपूर्ति प्रभावी बन सकेगी।

नगर आयुक्त का वायदा
नगर आयुक्त ने कार्यकारिणी बैठक में नगर निगम संपत्ति विभाग की कार्यशैली को सुधारने के लिए संपत्ति विभाग का प्रभार बदलने, संपत्ति प्रभारी को कारण बताओ नोटिस देने, नगर निगम के सभी पटल बाबुओं को बदलने व नगर निगम संपत्तियों का डिजिटल रजिस्टर बनवाये जाने के बारे में महापौर व सदस्यों को अवगत कराया और कहा अगले 7 से 10 दिनों में उक्त व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा।

महापौर/नगर आयुक्त का सदस्यों ने जताया आभार
कार्यकारिणी सदस्यों ने निर्माण कार्याे में गति आने के लिए महापौर व नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया। महापौर व नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से कहा निर्माण कार्याे में लापरवाही व गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जाएगा आने वाले समय में निर्माण कार्याे गुणवत्ता के मानकों को प्रभावी बनाने के लिए आईआईटी रुड़कीध्कानपुर से सैम्पल को चौक कराया जाएगा।

कार्यकारणी में सदस्य/उपसभापति ने अलीगढ़ में विकास कार्याे व जनहित समस्याओं जैसे नाला सफाई, जीआईएस सर्वे, जल भराव, लाइट व्यवस्था, सीवर , निर्माण कार्य, पेयजलापूर्ति, हाउस टैक्स बिल वितरण जैसे बिन्दुओ पर चर्चा हुई।

ये प्रस्ताव हुए पास
बैठक में प्रस्ताव संख्या 1अचल तालाब पर निर्मित 32 दुकानों को नियमानुसार उच्चतम बोली के आधार पर नियमानुसार निर्धारित प्रीमियम एवं किराए पर उठाये जाने हेतु, प्रस्ताव संख्या 2 सुरेंद्र नगर पानी की टंकी परिसर मे मा०विधायक कोल अलीगढ के आग्रह पर पुलिस चौकी निर्माण हेतु नगर निगम के स्वामित्व की 200 व0मी0 भूमि वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक को निशुल्क हस्तान्तरण हेतु एवं प्रस्ताव संख्या 3 मा0 महापौर के आदेश दिनांक 03ध्06ध्2025 द्वारा ई रिक्शा लाइसेंस फीस मे 10ः छूट 30 जून 2025 तक बढ़ाये जाने के संबंध में कुल 3 प्रस्तावों पर कार्यकारणी सदस्यों ने सहमति की मोहर लगाई।

महापौर का वायदा
महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा आने वाले समय में अलीगढ़ नगर निगम विकास की नई परिभाषा लिखेगा वर्तमान बोर्ड और पार्षदों के सहयोग से जनकल्याणकारी योजनाओं और शासन के अनुदान से अलीगढ़ में विकास कार्य तेजी से होंगे कार्यकारिणी बैठक में सफाई व्यवस्था स्ट्रीट लाइट पेयजलापूर्ति और जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं जिनके जमीनी रूप लेते ही शहर में बदलाव देखने को मिलेगा।

ये रहे मौजूद
बैठक में मंचासीन महापौर प्रशांत सिंघल नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सचिव सचिवालय वीर सिंह उपसभापति दिनेश जादौन कार्यकारिणी सदस्य अनिल सेंगर,योगेश सिंघल,असलम नूर,आसिफ,करन माहौर,निरंजन सिंह मो. हफीज अब्बासी,मो.शाकिर,रीनू सैनी,मो. गुलजार,मुशर्रफ हुसैन महजर उप नगर आयुक्त अमित कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश कुमार मुख्य अभियंता सुरेश चंद महाप्रबंधक जल पीके सिंह सहायक लेखाधिकारी भारत दुबे कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह पशु कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेन्द्र सिंह बघेल स्टोनो देश दीपक सतीश शर्मा मीडिया सहायक एहसान रब विजय गुप्ता तरुण पाठक राजीव कुमार डॉ तरुण शर्मा मुकुल शर्मा आदि मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!