
इंदौर के मेघदूत गार्डन मार्ग पर नर्मदा की पाइपलाइन फट गई थी, जिससे सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई और जमीन धंस गई। इसी वजह से इतना बड़ा गड्ढा बन गया। नगर निगम इस सड़क की जिम्मेदारी इंदौर विकास प्राधिकरण पर डाल रहा है। सुबह एक कार इस सड़क से गुजरी थी, तभी सड़क बैठ गई। कार चालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद निगम ने तुरंत अपनी टीम भेजकर गड्ढे को भरने का काम शुरू कर दिया।









