ताज़ा ख़बरें

*इंदौर में पत्नी से विवाद के चलते पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली*

*इंदौर में पत्नी से विवाद के चलते पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली*

 

*ड्यूटी के वक्त उठाया कदम, पुलिस जांच में जुटी*

 

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने खुद को गोली मार ली। यह घटना शुक्रवार अलसुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, घटना दिग्विजय मल्टी की है, जहां 28 वर्षीय सिपाही अनुराग ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अनुराग, अलीराजपुर के भागोर का निवासी था। इससे पहले वह सराफा थाने में पदस्थ था। परिवार में उसके पिता हैं और उसकी शादी हो चुकी है। घटना के समय अनुराग के साथ सिपाही मोहित भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि अनुराग की ड्यूटी के दौरान कॉल करने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया था।

 

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है, अनुराग की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!