पिछले 24 घंटों में जिले में 4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
खंडवा 3 जुलाई, 2025 – जिले में गत चौबीस घंटों में 4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया पिछले चौबीस घंटे में खालवा तहसील में 14 मिमी, खंडवा तहसील में 4 मिली मीटर तथा पंधाना तहसील में 2 मि मि वर्षा दर्ज की गई है। जबकि हरसूद एवं पुनासा तहसील में पिछले 24 घंटे में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 3 जुलाई तक 161.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 183.6 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 215 मिली मीटर हरसूद तहसील में 187 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 134 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 172 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 210 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है।
2,504 1 minute read










