ताज़ा ख़बरें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की घोषणा के साथ ही पूरे जिले में खुशी की लहर,

खास खबर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की घोषणा के साथ ही पूरे जिले में खुशी की लहर,

श्री खंडेलवाल की नियुक्ति पर आतिशबाजी ढोल ढमाको के साथ मिठाई खिलाकर मनाया उत्साह से कार्यकर्ताओं ने जश्न,

खंडवा।। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बनने की घोषणा के साथ ही खंडवा जिले मे कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। केवलराम पेट्रोल पंप एवं नगर निगम के समीप कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा संगठन के चुनाव पूरी लोकतांत्रिक प्रणाली से किए जाते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नए दावेदार के रूप में पूर्व सांसद बैतूल के विधायक प्रदेश के कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधिवत रूप से चुनाव प्रभारी को नामांकन के दिन मंगलवार को अपना नामांकन प्रस्तुत किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक ही श्री खंडेलवाल का नाम आने से प्रदेश पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान और चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर मैं पार्टी कार्यालय में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हेमंत खंडेलवाल को को प्रमाण पत्र देकर उनके नाम की घोषणा की। श्री खंडेलवाल के नाम की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई जगह-जगह उत्साह मनाया गया। सुनील ने बताया कि जिला मुख्यालय खंडवा में भी भाजपा नगर के तीनों मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, रोहित मिश्रा,स्नेहा पाराशर, के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केवल राम पेट्रोल पंप पर आतिशबाजी के साथ ढोल ढमा को पर नृत्य करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामना दी। वही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप पटेल के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के समीप आतिशबाजी कर नए प्रदेश अध्यक्ष के नियुक्त होने पर खुशियां मना कर उत्साह जाहिर किया।
आयोजित कार्यक्रम में हरीश कोटवाले, दिनेश पालीवाल, सुनील जैन, ममता बोरसे, परमजीत सिंग नारंग, आशीष चटकेले, गोपी शर्मा, गणेश गुरबानी, प्रदीप यादव, धर्मेन्द्र बजाज, रोहित मिश्रा, स्नेहा पाराशर नानूराम मांडले भावेश बिल्लोरे,सागर आरतानी, अनिल वर्मा,मोहन गंगराड़े, गणेश गुरबाणी आशीष शर्मा, महेंद्र यादव, मंगलेश तोमर, अनूप पटेल, यशदीप चोरे सुधीर साकल्ले, सोनू इंगे,अनिल भगत, बलदेव मोर्य,दीपसिंग झाला, जीवन डिण्डोरे, रक्षा प्रजापति, सदानंद यादव,तेजेंद्र बाथम, अशोक पटेल, गब्बर वर्मा,मनोज तिवारी, विजय महाजन कपिल अग्रवाल, राजा शर्मा, धीरज शर्मा, शिवा मेहता, विंटी राजपाल, शिवा मेहता विशाल छाबड़ा सहीत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!