*एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में गफलत, बड़े दावेदार का मतदाता सूची में नाम ही नहीं*
*हेमंत खंडेलवाल को लेकर भाजपा की सफाई, वोटर लिस्ट में नाम होना जरुरी नहीं*
भोपाल। मध्यप्रदेश में वीडी शर्मा के स्थान पर बीजेपी का नया प्रदेशाध्यक्ष चुना जाना है। इसके लिए प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। एमपी के लिए चुनाव प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भोपाल आ रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए बैतूल के वरिष्ठ नेता हेमंत खंडलेवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है। इस बीच एक बड़ी गफलत सामने आई है। बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर ने कहा कि जिसका नाम बीजेपी की मतदाता सूची में नहीं है, वे अध्यक्ष पद की दावेदारी नहीं कर सकते। बताया जा रहा है कि हेमंत खंडलेवाल का नाम इस मतदाता सूची में नहीं है। ऐसे में हलचल मच गई। बाद में प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर ने वरिष्ठ नेताओं और विशेषज्ञों से बातचीत कर कहा कि अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी नहीं है।












