ताज़ा ख़बरें

*👉एमपी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन आज, हेमंत खंडेलवाल होंगे निर्विरोध निर्वाचित

*👉एमपी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन आज, हेमंत खंडेलवाल होंगे निर्विरोध निर्वाचित*

 

चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया है, लेकिन पार्टी नेताओं का कहना है कि सामान्यत: चुनाव की नौबत नहीं आएगी। प्रदेश अध्यक्ष का चयन निर्विरोध कर लिया जाएगा। इस चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय परिषद के 44 सदस्यों को भी चुना जाएगा।

 

मध्य प्रदेश में अधिकतर बार सर्वसम्मति से ही भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। अपवाद के रूप में केवल दो बार संगठन चुनाव में मतदान की स्थिति बनी है। पहली बार 1990 के दशक में पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के लिए तय प्रत्याशी लखीराम अग्रवाल के विरुद्ध पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी संगठन चुनाव में खड़े हुए थे।

 

दूसरी बार वर्ष 2000 में शिवराज सिंह चौहान और विक्रम वर्मा के बीच प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ था। इसमें विक्रम वर्मा ने शिवराज सिंह चौहान को हरा दिया था। हालांकि माना जा रहा है प्रदेश अध्यक्ष के लिए मतदान की स्थिति नहीं बनेगी।

 

*खंडेलवाल का प्रोफाइल*

 

हेमंत खंडेलवाल संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। उनकी संघ के अलावा पार्टी संगठन में भी मजबूत पकड़ है। वह बैतूल के पूर्व सांसद एवं दो बार के विधायक हैं। उनके पिता विजय कुमार खंडेलवाल बैतूल लोकसभा से तीन बार सांसद रह चुके हैं, तब से ही वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा से जुड़े हुए हैं।

 

पिता के निधन के बाद हेमंत ने बैतूल लोकसभा से उपचुनाव लड़ा और निर्वाचित होकर सांसद बने। इसके बाद वह बैतूल विधानसभा से दूसरी बार के विधायक हैं। माना जा रहा है मध्य प्रदेश में वर्तमान में पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है, ऐसे में सामान्य वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

 

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में आदिवासी और महिला भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में वैश्य समाज के हेमंत खंडेलवाल के अलावा बैतूल सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, गजेंद्र पटेल, सुमेर सिंह सोलंकी, हिमाद्री सिंह, रंजना बघेल भी है। इसके अलावा ब्राह्मण और क्षत्रिय वर्ग के नेता भी दौड़ में माने जा रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि कोई चौंकाने वाला नाम भी सामने आ सकता है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!