*चोइथराम अस्पताल के बाहर सड़क पर निकलने से बचें, राहगीरों के टूट रहे हाथ पैर*
इंदौर। शहर में आए दिन अव्यवस्था के कई पिटारे खुलते जा रहे हैं इसी में एक गंभीर मामला शहर के चोइथराम अस्पताल के सामने से आया है जहां पर चोइथराम जैसे बड़े अस्पताल के बाहर की सड़क पूरी जानलेवा और दुर्घटना का कारण बन रही है।
चोइथराम के सामने की सड़क पर दो पहिया वाहन चालक दनादन गिरते हुए नजर आ रहे हैं । आसपास के दुकानदारों का और रहवासियों का कहना है कि नगर निगम की ये सड़क खराब हो गई है जिस वजह सेज यहां आए दिन लोग फिसल रहे है। जोनल अधिकारी तन्मय सिंह चौहान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इस समस्या का हल सड़क का डामरीकरण है परंतु मौसम के चलते इसकी मरम्मत नहीं की जा सकती है। “सड़क शायद 15-20 साल पुरानी है और ये फीडर रोड है। अभी हमने बैरीकेडिंग से राहगीरों को अलर्ट कर दिया है परंतु ये एक अस्थाई निराकरण है। जैसे ही मानसून में दो चार दिन के लिए धूप रहेगी तब ये काम पूरा कर दिया जाएगा










