
खंडवा क्षेत्र में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का हुआ भव्य आयोजन,
नारी का सम्मान ही सभ्यता की पहचान है, जहां नारी का वास वही ईश्वर का वास, ,,बहन आशा रंगवानी,,
खंडवा।। संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित जोन स्तरीय महिला संत समागम का भव्य आयोजन 29 जून रविवार को स्थानीय नक्षत्र गार्डन, नवकार नगर में दोपहर 11ः30 से 3ः00 बजे तक हर्षाेल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आध्यात्मिकता से जोड़ते हुए उनमें प्रेम, करुणा, सहनशीलता और आत्मविश्वास जैसे मानवीय मूल्यों को जाग्रत करना था।समागम की अध्यक्षता राजस्थान केकड़ी से पधारी आदरणीय बहन आशा रंगवानी ने की। उन्होंने अपने प्रेरणादायक विचारों में कहा कि
नारी का सम्मान ही सभ्यता की पहचान है। जिस घर में नारी का सम्मान होता है वहां ईश्वर का वास होता है, सब खुशियां और सुख प्राप्त होते है। एक को जानो एक को मानो और एक हो जाओ। श्वासो के रहते ईश्वर की पहचान कर उनसे जुड़ना जरूरी है। ये ईश्वर सर्वत्र व्याप्त है जिसकी पहचान ब्रह्मज्ञान द्वारा संभव है।हर प्राणियों में इसी का वास है, इसलिए सभी का सम्मान, उनसे प्यार और मिलवर्तन वाले भाव से जीवन व्यापन करना चाहिए। सभी धर्म के भेद , उचनीच के भेद को त्याग कर ,एक ईश्वर की संतान है उसी रूप में देखना चाहिए।
मानव हो मानव को प्यारा ,एक दूसरे का बने सहारा। परिवार से एक नारी जब आध्यात्म से जुड़ती है तो ,उसके माध्यम से पूरा परिवार जुड़ता है। क्योंकि स्त्री ही परिवार की नींव है । इनके माध्यम से पूरे परिवार में जागरूकता आती है , प्रेम मिलवर्तन आदि समस्त मानवीय गुण परिवार मेंआते है। आध्यात्म हमे ये भी सीखाता है कि मानव परमात्मा की सर्वोत्तम रचना है चाहे पुरुष हो या महिला दोनों को समानता के भाव से स्वीकारिता देना है । महिलाओं को बराबर का स्थान ही देना चाहिए ,वो चाहे समाज में हो या , परिवार में हर समय और हर स्थान पर। आध्यात्मिक ज्ञान हमें न केवल जीवन में सकारात्मक सोच की ओर अग्रसर करता है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देता है। जब महिलाएं स्वयं जागरूक होंगी, तभी वे अपने परिवार और समाज में
सकारात्मक परिवर्तन ला सकेंगी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस महिला समागम में खंडवा सहित इंदौर, बुरहानपुर, पीथमपुर, नंदबाग, महू, खरगोन, भटियान, गंनगाव, सनावद, बसीपीपरी, सागौरकुटी, शीतलनगर, निंबोला और जैनाबाद आदि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं बहनें सम्मिलित हुईं। यह आयोजन जोनल इंचार्ज आदरणीय श्री उदयवीर सिंह तथा खंडवा के मुखी महात्मा रवि आनंद जी के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, इन्होंने सभी सेवादारों एवं प्रशासन के सकारात्मक सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद प्रकट किया।