मध्यप्रदेश

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय दमोह में 10 वी, 12 वी एवं आईटीआई पास विद्यार्थियों का संस्थान स्तर की काउंसलिंग CLC के माध्यम से प्रवेश प्रारंभ

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय दमोह में 10 वी, 12 वी एवं आईटीआई पास विद्यार्थियों का संस्थान स्तर की काउंसलिंग CLC के माध्यम से प्रवेश प्रारंभ

===

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, दमोह में संस्था स्तर की काउंसलिंग CLC के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु लेटरल एंट्री के माध्यम से 2 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। यह पाठ्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए है, जिन्होंने आईटीआई (ITI) या 12 वीं कक्षा गणित, भौतिकी एवं रसायन विषयों के साथ उत्तीर्ण की है। इस पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीयन 05 जुलाई 2025 से 13 अगस्त 2025 तक किया जा सकता है। प्रवेश की प्रक्रिया 16 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 तक संचालित की जाएगी। 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन 13 अगस्त 2025 तक किया जा सकता है। इस कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया 02 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी।

 

प्राचार्य टी. के. श्रीवास्तव ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन पंजीयन कर आवश्यक दस्तावेजों सहित संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश सुनिश्चित किया जाये। अधिक जानकारी हेतु महाविद्यालय से संपर्क किया जा सकता है या विभागीय वेबसाइट पर विजिट की जा सकेगी।

 

#Damoh

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!