नई शिक्षा नीति के तहत स्नातकोत्तर में विषय परिवर्तन करने वाले छात्रों के लिए विशेष पात्रता प्रक्रिया प्रारंभ
1 जुलाई से साक्षात्कार और सीट आवंटन की तैयारी
📝खरगोन से ब्यूरोचीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत स्नातकोत्तर में विषय परिवर्तन करने वाले छात्रों के लिए विशेष पात्रता निर्धारण प्रक्रिया शुरू की गई है। यह प्रक्रिया उन विद्यार्थियों के लिए है जो अपने स्नातक के मेजर या माइनर विषय से अलग किसी अन्य विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं, जिससे उन्हें विषयगत लचीलापन और नए शैक्षणिक अवसर मिल सकें।
क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. जीएस चौहान ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत 01 जुलाई को संबंधित छात्रों की सूची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार लॉगिन पोर्टल पर जारी होगी। 2 और 3 जुलाई को विषयवार साक्षात्कार की तिथियाँ तय होंगी और 4 जुलाई को संचालनालय द्वारा छात्रों को साक्षात्कार की सूचना भेजी जाएगी। 10 और 11 जुलाई को विश्वविद्यालयों में पात्रता निर्धारण के लिए साक्षात्कार होंगे और इन्हीं दिनों पात्र छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे। 11 जुलाई को परीक्षा परिणाम ई-प्रवेश पोर्टल पर अपलोड होंगे और 12 जुलाई को सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी होगी।
उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल विषय परिवर्तन कर स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए है। जो छात्र अपने मेजर/माइनर विषय में ही आगे बढ़ना चाहते हैं, उन पर यह लागू नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने विश्वविद्यालय के प्रवेश विभाग या संचालनालय उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश से संपर्क कर सकते हैं।
जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरुकता गतिविधियां आयोजित खेल रैली एवं शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जा रहा जागरूक
2 days ago
नशे से दूरी है जरूरी आभियान के तहत आइटीआई कॉलेज डिंडोरी सहित जिलेभर में व्यापक जनजागरुकता कार्य क्रम आयोजित
2 days ago
गुरु पूर्णिमा पर संदीपनी विद्यालय राई को मिलि नई सौगात नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण
2 days ago
गुरु पूर्णिमा पर व्यं गुरुकुलम विद्यालय, झाबुआ के विद्यार्थियों ने गुरु दक्षिणा के रूप में लिया संकल्प, नागरिक कर्तव्यों के पालन और समाज सेवा का किया प्रण
2 days ago
दिलीप सिंह भूरिया शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा समारोह हुआ संपन्न
2 days ago
प्रस्फुटन सक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित
2 days ago
अपर कलेक्टर जे पी यादव ने कृषि विभाग का किया औचक निरीक्षण
3 days ago
गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने गुरु दक्षिणा के रूप में लिया संकल्प, नागरिक कर्तव्यों के पालन और समाज सेवा का किया प्रण
3 days ago
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 में मिली मंजूरी
4 days ago
श्रीरामानुज संस्कृत परिसर रीवा में नए शैक्षणिक सत्र से सभी पाठ्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित किया जाए : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल