ताज़ा ख़बरें

*MGM में फार्मासिस्ट की गुंडागिर्दी

*MGM में फार्मासिस्ट की गुंडागिर्दी*

 

इंदौर का प्रतिष्ठित MGM मेडिकल कॉलेज एक शर्मनाक वारदात का गवाह बना… जहां अस्पताल जैसा शांत परिसर अचानक हिंसा का अखाड़ा बन गया।

 

हमेशा चर्चा में रहने वाले कॉलेज के फार्मासिस्ट राकेश गोरखे ने डीन के पीए भावेश उपाध्याय पर बेल्ट से हमला कर दिया। मारपीट इतनी हिंसक थी कि भावेश का सिर फट गया और डॉक्टरों को तीन से चार टांके लगाने पड़े।घटना के वक्त डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया कॉलेज में मौजूद नहीं थे। पीड़ित भावेश की शिकायत पर संयोगितागंज पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!