
*निगम सम्मिलन में सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए चौड़ीकरण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की*
*कार्यसूची के प्रस्तावों सहित पूरक प्रस्तावों पर की गई चर्चा*
🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल
उज्जैन
नगर निगम परिषद का साधारण सम्मिलन गुरूवार को निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
सम्मिलन की कार्यवाही राष्ट्रगीत के साथ आरंभ की गई जिसके उपरांत कार्यसूची के प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया –
ऽ पूर्व निगम सामधारण सम्मिलन दिनांक 08.05.2025 के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई।
ऽ प्रश्नोत्तर की कार्यवाही की गई।
ऽ कार्यालयीन कार्य एवं वेतन भुगतान हेतु नगर पालिक निगम उज्जैन से राशि लिये जाने सम्बंधित प्रकरण को पुरक प्रस्ताव सहित विधिसम्मत राय प्राप्त कर आगामी सदन रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
ऽ गेल इंडिया तिराहे से मंछामन चौराहे व नीलगंगा तिराहे तक मार्ग के चौड़ीकरण कार्य, गाडी अड्डा से ढांचा भवन होते हुए रणकेश्वर महादेव मंदिर एमआर 5 मार्ग तक एमआर 4 मार्ग रोड चौड़ीकरण कार्य, वीड़ी क्लाथ मार्केट, तेलीवाड़ा, ढाबारोड होते हुए छोटी पुलिया तक मार्ग का चौड़ीकरण कार्य, स्पेशल असिस्टेंस अन्तर्गत गदापुलिया, मंछामन होते हुए इंदौर रोड तक सीमेंट कांक्रीट एवं नाला निर्माण कार्य सम्बंधित प्रकरणों को प्रस्ताव अनुसार सर्वानुमति एवं ध्वनीमत से स्वीकृति प्रदान की गई।
ऽ राज्य शासन के सभी विभागों के समान संवर्गो के लिए सुनिश्चित केरियर प्रोन्नयन योजना लागू करने विषयक चतुर्थ समयमान वेतनमान दिये जाने सम्बंधित प्रस्ताव को सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई।
ऽ फ्रीगंज क्षेत्र स्थित निगम स्वामित्व की पोर्च की भूमि के उपर का हवाई हक के उपयोग का अधिकार 30 वर्ष की लीज पर दिये जाने के सम्बंधित प्रस्ताव पर चर्चा कर राज्य शासन को स्वीकृति हेतु भेजे जाने की स्वीकृति प्रदान करते हुए पोर्च से अतिक्रमण हटाये जाने हेतु निगम आयुक्त को निर्देश प्रदान किये गए एवं निगम अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि जितना सुंदर फ्रीगंज क्षेत्र बना हुआ है वह अपने मूल स्वरूप में दिखाई देना चाहिए।
ऽ उज्जैन शहर स्थित अंकपात मार्ग (ईमली चौराहा) का नामकरण सत्यवादी वीर तेजाजी चौराहा करने सम्बंधित प्रकरण एवं जिला न्यायालय से एमआर 10 फोरलेन रोड का नामकरण विधिवेत्ता प्रताप मेहता अधिवक्ता के नाम से किये जाने सम्बंधित प्रकरण को विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए पूर्व सदन में प्रस्तुत प्रकरणों को एक साथ शासन को भेजे जाने हेतु निगम आयुक्त को निर्देशित किया गया।
ऽ निगम स्वामित्व की जीर्णशीर्ण बिहार लॉज तोड़ने, जिला चिकित्सालय परिसर उज्जैन में बोहरा वार्ड के पीछे सुलभ काम्पलेक्स को हटाने एवं वार्ड क्र. 24 अन्तर्गत बहादुरगंज खादठिया सब्जी मण्डी के पास निर्मित जर्जर गोडाउन/दुकानों को तोड़े जाने सम्बंधित प्रस्तावों पर चर्चा उपरांत सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करते हुए विस्तृत कार्य योजना के साथ आगामी सदन में प्रस्तुत किये जाने के निर्देश प्रदान किये गए।
ऽ सम्मिलन के दौरान नव नियुक्त पदस्थ सहायक आयुक्तों का परिचय सदन के सदस्यों से कराया गया।