खरगोनमध्यप्रदेश

रॉकेट लर्निंग मिशन नींव के तहत कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित हुई बैठक

त्रिलोक न्यूज़ खरगोन ब्यूरो रिपोर्ट

रॉकेट लर्निंग मिशन नींव के तहत कलेक्ट्रेट सभाग्रह में आयोजित हुई बैठक

 

📝🎯खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

रॉकेट लर्निंग मिशन नींव के तहत कलेक्ट्रेट सभाग्रह में 24 जून को वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य बच्चों की नींव मजबूत करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका को सशक्त बनाना था। इस बैठक में जिले के परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर एवं रॉकेल लर्निंक मिशन नीव की प्रबंधक दीपशिखा गुप्ता, जिला समन्वयक वॉलिंटियर धर्मेन्द्र व दिलावर सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मिशन नींव के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक समृद्ध एवं प्रेरक बनाया जाएगा, जिसमें खेल आधारित शिक्षा, सामुदायिक भागीदारी और नवाचारों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि मिशन नींव जैसी पहल से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाकर जमीनी स्तर पर बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।

 

कार्यक्रम प्रबंधक दीपशिखा गुप्ता, जिला समन्वयक नरेंद्र प्रजापत, वॉलिंटियर धर्मेंद्र, दिलावर सहित अन्य अतिथियों ने पिछले वर्ष की गतिविधियों का अवलोकन किया और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। मिशन नींव के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिससे वे ईसीसीई (अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन) की आधुनिक अवधारणाओं, गतिविधियों और बच्चों की सीखने की शैली को बेहतर ढंग से समझ सकें। बैठक में बताया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिशन नींव के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर बच्चों एवं अभिभावकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!