पिछले 24 घंटों में जिले में 11.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
खंडवा 24 जून 2025 – जिले में गत चौबीस घंटों में 11.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया पिछले चौबीस घंटे में केवल हरसूद तहसील में 7 मिली मीटर, खंडवा में 6 मिली मीटर पंधाना में 42 मिनी खालवा में तीन मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पुनासा तहसील में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष की 24 जून तक 102.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 110.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 143 मिली मीटर, हरसूद तहसील में 97 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 102 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 73 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 137 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है।
2,506 1 minute read











