ताज़ा ख़बरें

*पहलगाम हमले में आतंकियों की मदद करने वाले 2 सपोर्टर गिरफ्तार*

*पहलगाम हमले में आतंकियों की मदद करने वाले 2 सपोर्टर गिरफ्तार*

 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को पहलगाम में खून बहाने वाली आतंकी घटना की जांच में बड़ी सफलता मिली है। एनआईए ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने हमला करने वाले आतंकियों को पनाह देने के साथ खाना-पानी व जरूरी जानकारी मुहैया कराई। एनआईए के मुताबिक दोनो आतंकियों के लोकल सपोर्टर हैं इनसे पूछताछ में कई अहम खुलासे भी हुए है। इसके आधार पर आगे और धरपकड़ हो सकती है।

 

इसी कड़ी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पहलगाम में रहने वाले दो आरोपियों को खोज निकाला। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पहलगाम के बटकोट में रहने वाले परवेज अहमद जोधर और हिल पार्क निवासी बशीर अहमद जोथर के रूप में हुई है। दोनों ने हमला करने वाले तीन आतंकवादियों को पनाह देकर खाना-पानी और अन्य इनफार्मेशन उपलब्ध कराई थी। दोनों ने आतंकवादियों को ये बताया था कि वहां किसी प्रकार की कोई सिक्योरिटी नहीं है। एनआईए की पूछताछ में पता चला है कि हमला पाकिस्तानी के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ही कराया था। हमले में पाकिस्तान की नागरिकता रखने वाले 3 आतंकवादी शामिल थे। आतंकियों ने हमले से पहले इन्हें अपने ग्रुप में शामिल करते हुए इनसे मदद मांगी थी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!