ताज़ा ख़बरें

*”सोनम और संजय वर्मा के बीच होती थी लम्बी बातें, कॉल डिटेल में आई नई चौंकाने वाली जानकारी

*”सोनम और संजय वर्मा के बीच होती थी लम्बी बातें, कॉल डिटेल में आई नई चौंकाने वाली जानकारी”*

 

🎯इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगभग रोजाना ही नई बात निकलकर सामने आ जाती है… अब पता चला है कि राज और सोनम ने अप्रैल माह में सुपर कॉरिडोर स्थित किसी अवंति रेस्टोरेट में दोबार मीटिंग की, जिसमें विशाल भी शामिल रहा और इस रेस्टोरेंट में ही राजा की हत्या की योजना बनाने की खबर है… वहीं राज-सोनम के बाद इस कांड में अब नए शख़्स किसी ”संजय वर्मा” की तलाश पुलिस को है।

 

पुलिस को पता चला है कि सोनम राज के अलावा संजय वर्मा से भी बातें करती थी और मार्च माह में सोनम ने संजय से करीब 234 से भी ज्यादा बार बातें कीं, जिनमें से कई वार्तालाप इन दोनों के बीच देर रात तक चली… इधर, सोनम के भाई गोविंद से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने कहा मैं किसी संजय नामक व्यक्ति को नहीं जानता..!

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!