*”एक बार गलती हो सकती है, दोबारा नहीं…”*
*पचमढ़ी शिविर में अमित शाह की बीजेपी नेताओं को सख्त नसीहत*
🎯 पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पार्टी नेताओं को साफ शब्दों में चेताया कि वे बेवजह और विवादित बयान देने से बचें. शाह का कहना था कि गलती एक बार हो जाती है, लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि दोबारा ना हो.
शाह ने स्पष्ट रूप से कहा, “आप में से कई लोगों से पहले भी ऐसी गलतियां हो चुकी हैं. लेकिन याद रहे कि गलती बार-बार ना हो और किसी भी सूरत में विवादित या संवेदनशील मुद्दों पर बयान देने से बचें”









