खरगोनमध्यप्रदेश

दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना प्रारंभ

खरगोन ब्रेकिंग

दुग्ध उत्पादन को बढावा देने हेतु मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना प्रारंभ

 

📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

मध्यप्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा दुधारू पशुओं की डेयरी इकाईयों की स्थापना के लिए तथा मिल्क रूट के ग्रामों में रोजगार के अवसर तथा दुग्ध उत्पादन को बढावा देने के लिए समस्त कृषकों के लिये डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना तथा लघु सीमान्त पशुपालकों हेतु मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना प्रारंभ की गई है।

 

 उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एलएस बघेल ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना अन्तर्गत पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर समस्त पशुपालक, दूध के एफ.पी.ओ. सदस्य, दुग्ध संघो के पशुपालक आनलाईन www.mpdah.gov.in पोर्टल पर 25 पशुओं की एक इकाई के लिए 3.5 एकड़ भूमि के आधार पर अधिकतम अनुपातन 08 इकाई ले सकते है। भारतीय नस्ल के गाय की डेयरी इकाई लागत 36 लाख तथा संकर गाय एवं भैंस इकाई के लिए 42 लाख में से सामान्य एवं पिछडा वर्ग के लिए 25 प्रतिशत अनुदान, अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के लिए 33 प्रतिशत अनुदान तथा शेष बैंक ऋण एवं हितग्राही अंशदान रहेगा।

 

 मुख्यमंत्री डेयरी प्लस कार्यक्रम अन्तर्गत 2 मुर्रा भैंस इकाई, लघु तथा सीमान्त कृषकों हेतु मिल्क रूट के ग्रामों के पशुपालकों के लिए इकाई लागत 2.95 लाख रूपये है। जिसमें सामान्य एवं पिछडा वर्ग हेतु 50 प्रतिशत अनुदान, 50 प्रतिशत अंशदान तथा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के लिए 75 प्रतिशत अनुदान, 25 प्रतिशत अंशदान के आधार पर राज्य के बाहर भ्रमण कराकर, बीमा सहित पशु पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम भोपाल द्वारा प्रदान किये जायेगे। विस्तृत विवरण तथा कार्यवाही के लिए पशुपालक जिले की पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क कर आवेदन कर सकते है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!