कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
कटनी – ईद-ए-अजहा (बकरीद) का त्यौहार 7 जून को मनाया जाना है। जिसमें ईद-ए-अजहा की नमाज ईदगाह व शहर की मस्जिदों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तक अदा की जाएगी। इस त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र पूर्वक मनाने हेतु कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इन अधिकारियों की लगी ड्यूटी
अपर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार बीके मिश्रा तहसीलदार तहसीलदार कटनी एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी ईदगाह आदर्श कॉलोनी, जामा मस्जिद ईश्वरीपुरा वार्ड, नगीना मस्जिद एवं नूरी मस्जिद आजाद चौक में लगाई गई है।
इसी प्रकार अजीत तिवारी तहसीलदार कटनी (ग्रामीण) एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी अल्फर्ट गंज मस्जिद सुभाष चौक, मदरसा मस्जिद बरगवां थाना रंगनाथ, एक मीनारा मस्जिद बरगवां थाना रंगनाथ एवं झर्रा टिकुरिया मस्जिद में ड्यूटी लगाई गई है।
जबकि आकाशदीप नामदेव अति. तहसीलदार कटनी एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी खरैनी फाटक मस्जिद, ऑर्डिनेंस मस्जिद थाना माधव नगर, मंगल नगर मस्जिद एवं अमीरगंज मस्जिद में ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा अतुलेश सिंह नायब तहसीलदार पहाड़ी एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रोशन नगर मस्जिद थाना एनकेज, एनकेजे मस्जिद, आयशा मरकज मस्जिद, अहमद नगर मस्जिद, अहमद मस्जिद कचहरी चौराहा की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारियों की ड्यूटी सुबह 7.30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लगाई गई है।












