
*विश्व माता-पिता दिवस पर गीत, संगीत, कविता, गोष्ठी का आयोजन।*
खंडवा, सद्भावना मंच द्वारा विश्व माता-पिता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सदस्यों ने गीत संगीत एवं कविता के माध्यम से माता-पिता की महिमा का उल्लेख किया। मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा माता-पिता की सेवा सबसे बड़ी ईश्वर की पूजा है। जो व्यक्ति जीवन में अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करते उनके अनदेखी करते हैं वह कभी भी सुखी नहीं रह सकते। माता-पिता से संबंधित कराओके गाने तथा कविता प्रस्तुत कर समस्त माता-पिताओ का गुणगान किया गया। इस अवसर पर डॉ आसाराम पटेल, डॉ वीरेन्द्र लाड़, के बी मनसारे,ओम पिल्ले, सुरेन्द्र गीते,देवेन्द्र जैन,गणेश भावसार, रजत सोहनी,मनीष गुप्ता,एन के दवे, राधेश्याम शाक्य, वहीदभाई,सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि मौजूद रहे।












