ताज़ा ख़बरें

मध्य प्रदेश लेखक संघ ने मनाई लोक माता अहिल्याबाई की जन्म जयंती,

खास खबर

मध्य प्रदेश लेखक संघ ने मनाई लोक माता अहिल्याबाई की जन्म जयंती,

खंडवा ।। पूरे जिले में अहिल्याबाई की जन्म जयंती उत्साह के साथ मनाई गई, मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला इकाई खंडवा के तत्वावधान में भी मां महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जन्म जयंती डॉक्टर जगदीश चंद्र चौरे की अध्यक्षता में, वनमाली सृजन पीठ के अध्यक्ष गोविंद शर्मा के मुख्य आतिथ्य में तथा सुरेंद्र गीते के विशिष्ट आतिथ्य में मनाई गई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रारंभ में मां सरस्वती के छायाचित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत संस्था सदस्यों द्वारा किया गया । मंगला चौरे, नीलम बजाज तथा श्वेता हरि सखी द्वारा मां सरस्वती की वंदना की गई। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा इंदौर साहित्य सागर संस्था के कर्मठ सदस्य डॉक्टर जगदीश चंद्र चौरे को शामिल कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ओम चौरे द्वारा महारानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सर्वश्री मंगला चौरे, देवेंद्र जैन, सुनील उपमन्यु, राधेश्याम शाक्य, महेश मूलचंदानी, श्वेता हरि सखी, स्वप्निल जैन, शैलेश पालीवाल,सुनील जैन,हेमंत उपाध्याय, नानक बजाज आदि ने अपनी अपनी रचनाओं से गुणगान किया। मुख्य अतिथि गोविंद शर्मा ने मां अहिल्याबाई के द्वारा पूरे देश में किए गए धार्मिक मंदिरों एवं धर्मशालाओं का बखान कर उन्हें नमन किया गया इस प्रकार सुरेंद्र गीते ने उनकी न्याय व्यवस्था पर अपने विचार व्यक्त किये। अध्यक्ष उद्बोधन में डॉक्टर जगदीश चंद्र चौर ने मां अहिल्याबाई होलकर के राज्य का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार सचिव देवेंद्र जैन ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!