ताज़ा ख़बरें

➖ ताप्ती नर्मदा रेल लाइन समिति की खंडवा में बैठक हुई।

➖ ताप्ती नर्मदा रेल लाइन समिति की खंडवा में बैठक हुई।
➖खंडवा अलीराजपुर रेल लाइन के सर्वे और संकल्प कार्यक्रम पर हुई चर्चा ।

खण्डवा// खंडवा अलीराजपुर नई रेल लाइन को रेलवे बोर्ड द्वारा माह जुलाई 24 में स्वीकृति देने के बाद अभी सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इस सर्वे को लेकर साथ ही आगामी 23 जून को समिति द्वारा कुक्षी के समीप आयोजित की जाने वाले संकल्प पूजन की तैयारी को लेकर खंडवा के उमिया भवन में संरक्षक भानु भाई पटेल और खंडवा इकाई समिति के सहयोग से शुक्रवार शाम में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें खरगोन , भीकनगांव, छैगांव सहित शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में संचालन अध्यक्ष एडवोकेट सुजान सिंह राठौड़ ने किया।

समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि ताप्ती नर्मदा रेल लाइन समिति के तत्वाधान में खंडवा के उमिया भवन में शुक्रवार शाम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें समिति के केंद्रीय अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने बताया कि समिति ने इस रेल लाइन को स्वीकृति दिलाने के लिए समूचे निमाड़ क्षेत्र में जन जागृति अभियान चलाया हुआ है आगामी 23 जून को कुक्षी के समीप गणगांव के नर्मदा तट पर निमाड़ के संतो के करकमलों से संकल्प पूजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के संतो की उपस्थिति में पूजन कर रेल लाइन निर्माण को केंद्र सरकार से मंजूरी दिलाने के लिए संकल्प लिया जाएगा । इंजीनियर राधेश्याम पाटीदार ने बताया कि उन्होंने सबसे कम लागत और कम दूरी में यह रेल लाइन बना सके इसका एलाइनमेंट कैसा हो उसपर रिसर्च कर रेल विभाग को सुझाव दिए जिसे रेल विभाग ने सराहा और इसपर रेलवे विभाग एलाइनमेंट बनाकर सर्वे भी कर रही है। रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि यह रेल लाइन खंडवा में किस तरह प्रवेश की जाएं जिससे इसका महत्व बढ़े और खंडवा रेलवे को तकनीकी रूप से परिचालन आसान हो, बार बार इंजन बदलने की समस्या नहीं आए और सीधा,आसान रास्ता ट्रेनों और मालगाड़ियों के परिचालन के लिए मिले साथ ही खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा इस रेल लाइन के लिए प्रयासों की जानकारी दी साथ ही रेलवे के तकनीकी जानकारों से सर्वे इंजीनियरो को मिलाकर इस रेल लाइन को सबसे अच्छे विकल्प क्या रहेंगे बताया जिसपर सर्वे टीम ने सही पाया और उसपर कार्य करने पर सहमति दी है। समिति के संरक्षक भानु भाई पटेल, अध्यक्ष सुजन सिंह राठौड़,सचिव योगेश कोटवाले ,पूर्व विधायक देवेन्द्र वर्मा,पूर्व नगर निगम अध्यक्ष राम गोपाल शर्मा,शरद जैन, वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र बजाज,आशीष चटकले आदि ने भी संबोधित कर अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर नरोत्तम पटेल, भगवानदास पटेल ,प्रेम भाई पटेल , भरत लाड़, गौतम पटेल, कमलेश झवर, गोपाल सावनेर, डी एस बकोरिया, सहित शहर के गणमान्य जन उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!