
खंडवा में सेनाओ के सम्मान में निकली विशाल तिरंगा यात्रा,
खंडवा।। ऑपरेशन ‘‘सिंदूर’’ की सफलता पर खण्डवा वीरांगना मंच के तत्वावधान में सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सम्मान में मातृशक्तियो का अभिनव आयोजन तिरंगा यात्रा सोमवार को स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज विद्यालय से प्रारंभ हुई।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.सरिता जलोटिया ने की और मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती अर्चना मोरे रही जिन्होंने जीजा माता शिवाजी व देवी अहिल्या बाई के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला यह तिरंगा यात्रा टाउन हॉल, नगर निगम, घंटाघर, मुंबई बाजार होकर केवल राम पेट्रोल पंप चौराहे पर समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा में सभी मातृशक्तियो ने हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर भारतमाता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाये। हमारी सेना ने जो काम किया है, उसकी सफलता पर खंडवा की मातृशक्तियां तिरंगा हाथ में लेकर सेनाओ के सम्मान में उतरी है।मातृशक्ति पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों के साथ सैकड़ो की संख्या में अपने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होकर खंडवा के मुख्य मार्ग से निकली आप को बता दे कि इस अवसर पर सैन्य परिजनों का भी सम्मान किया गया। हजारो राष्ट्र भक्त मातृशक्तियो के हाथो मे तिरंगा लिए एक विशाल अनुशासि
त यात्रा हाथ मे भारत माता की जय का बेनर लिए चल रही थी। इस अवसर पर संवर्धनि जिला प्रमुख योगिता माहेश्वरी,प्रेरणा जैन,सरिता महोदय,अनुराधा गौड़,जिला सहसंयोजक मोनिका पालीवाल,शोभा तोमर,चारुलता यादव,भावना बिल्लोरे,पुष्पा रायकवार सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियाँ उपस्थित थी।










